मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।