बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग ने कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अधिकारियों ने तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की है। आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।
