मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल तट पर दस्तक दे दी है, जिससे देश में बारिश के मौसम की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
अगले कुछ दिनों में दक्षिण और पश्चिमी तटवर्ती राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
